लाइव न्यूज़ :

रोहिणी अदालत विस्फोट मामला : डीआरडीओ वैज्ञानिक गिरफ्तार, पड़ोसी को मारने की थी योजना

By भाषा | Updated: December 18, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक वैज्ञानिक को इस महीने की शुरुआत में यहां रोहिणी जिला अदालत में अपने पड़ोसी को मारने के इरादे से एक टिफिन में आईईडी रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि नौ दिसंबर को अदालत कक्ष संख्या 102 के भीतर हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी भारत भूषण कटारिया (47) को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बताया कि डीआरडीओ में वरिष्ठ वैज्ञानिक कटारिया घटना वाले दिन दो बैग के साथ सुबह नौ बजकर 33 मिनट पर अदालत में घुसा और एक बैग उसने अदालत कक्ष संख्या 102 में ही छोड़ दिया। इसके बाद वह 10 बजकर 35 मिनट पर अदालत परिसर से बाहर निकल गया।

पुलिस ने बताया कि कटारिया ने अदालत कक्ष में एक टिफिन के भीतर विस्फोटक रखा था, क्योंकि वह अपने पड़ोसी को मारना चाहता था, जो एक वकील है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई मामले दर्ज करा रखे हैं। वे पड़ोसी हैं और एक ही इमारत में रहते हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कटारिया को वकील से रंजिश थी।’’

पुलिस ने बताया कि वकील इमारत की भूतल पर रहता है जबकि आरोपी तीसरी मंजिल पर रहता है। कटारिया ने वकील के खिलाफ पांच दीवानी मामले दायर किए थे, जबकि वकील ने आरोपी के खिलाफ सात मामले दायर कर रखे हैं।

विस्फोट के बाद फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के दलों ने मौके का मुआयना किया था और यह पाया था कि आईईडी बनाने में इस्तेमाल सामान बाजार में आसानी से उपलब्ध है।

पुलिस ने बताया कि आईईडी सही तरीके से जोड़ा नहीं गया था, जिससे केवल डेटोनेटर में ही विस्फोट हुआ था। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारियों ने घटना वाले दिन अदालत परिसर में प्रवेश करने वाली करीब 100 कारों की जांच की और अदालत से ली गयी सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल