लाइव न्यूज़ :

लालू यादव को अपनी किडनी देंगी रोहिणी आचार्य, लालू-राबड़ी की दूसरी बेटी हैं रोहिणी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 10, 2022 16:21 IST

लालू यादव डेढ़ दर्जन बीमारियों से ग्रसित हैं। ऐसे में रोहिणी ने ही किडनी देने का फैसला किया है। रोहिणी आचार्य लालू-राबड़ी की दूसरी बेटी हैं। बताया गया है कि 20 से 24 नवंबर के बीच लालू कभी भी सिंगापुर पहुंच सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी रोहिणी आचार्य पिता को अपनी किडनी देकर राजद प्रमुख को नई ऊर्जा देंगीलालू डेढ़ दर्जन बीमारियों से ग्रसित हैं, ऐसे में बेटी ने उन्हें किडनी देने का फैसला किया20 से 24 नवंबर के बीच लालू कभी भी सिंगापुर पहुंच सकते हैं

पटना: सिंगापुर में रहने वाली लालू-राबड़ी की बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता को अपनी किडनी देकर राजद प्रमुख को नई ऊर्जा देंगी। रोहिणी अपने परिवार के साथ सिंगापुर में रहती हैं। लालू यादव डेढ़ दर्जन बीमारियों से ग्रसित हैं। ऐसे में रोहिणी ने ही किडनी देने का फैसला किया है। रोहिणी आचार्य लालू-राबड़ी की दूसरी बेटी हैं। बताया गया है कि 20 से 24 नवंबर के बीच लालू कभी भी सिंगापुर पहुंच सकते हैं।

कहा जा रहा है कि लालू अपनी बेटी से किडनी लेने के पक्ष में बिल्कुल नहीं थे। लेकिन रोहिणी ने उन्हें किसी तरह तैयार किया है। बताया गया कि अगर परिवार के सदस्यों की किडनी लेते हैं तो यह ज्यादा सफल होता है। किडनी अस्पताल के रूप में विख्यात सेंटर फॉर किडनी डिजीज से अभी लालू प्रसाद यादव का इलाज चल रहा है। 

रोहिणी की किडनी लगाने को लेकर डॉक्टरों ने भी तमाम जांच के बाद अपनी स्वीकृति दे दी है। अभी हाल में ही लालू यादव भी अपने इलाज के सिलसिले में सिंगापुर गए थे। हालांकि, लालू यादव को किडनी दान देने वालों की होड़ लगी थी। 2 दर्जन कार्यकर्ता और नेता के साथ उनके परिवार के भी लोग उन्हें किडनी दान करने के इच्छुक थे।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?