असम में गिरफ्तार की गयी रोहिंग्या महिला ने बच्ची को जन्म दिया

By भाषा | Updated: July 10, 2021 20:20 IST2021-07-10T20:20:39+5:302021-07-10T20:20:39+5:30

Rohingya woman arrested in Assam gives birth to baby girl | असम में गिरफ्तार की गयी रोहिंग्या महिला ने बच्ची को जन्म दिया

असम में गिरफ्तार की गयी रोहिंग्या महिला ने बच्ची को जन्म दिया

करीमगंज (असम), 10 जुलाई असम में अवैध तौर पर प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार की गयी बांग्लादेश की 34 वर्षीय रोहिंग्या महिला ने करीमगंज जिले के एक सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद एक बच्ची को जन्म दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

महिला की पहचान रशीदा बेगम के तौर पर हुई है। महिला और उसके पति मुहम्मद आलम के साथ परिवार के सदस्यों को 28 दिसंबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था। वे रोहिंग्या मुसलमान हैं और बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के निवासी थे। वे फिलहाल करीमगंज जिला जेल में बंद हैं।

करीमगंज जिला जेल अधीक्षक संजीव कुमार चेतिया ने बताया, ‘‘रशीदा बेगम ने शुक्रवार रात करीमगंज सिविल हॉस्पिटल में एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का वजन 3.5 किलोग्राम है। फिलहाल मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।’’

उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए कई अवैध अप्रवासी महिलाओं ने जेल में बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन किसी कैदी की सिजेरियन डिलीवरी का यह पहला उदाहरण है। जिले के चुरियाबारी में गिरफ्तारी के समय महिला गर्भवती थी। चेतिया ने बताया, ‘‘गर्भावस्था के कारण रशीदा की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’’

उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के कुल 42 अवैध अप्रवासी वर्तमान में करीमगंज जिला जेल में बंद हैं और उनमें से 14 रोहिंग्या हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rohingya woman arrested in Assam gives birth to baby girl

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे