लाइव न्यूज़ :

केरल में अस्पताल के मुर्दाघर में कृतंकों ने शव का चेहरा कुतर डाला

By भाषा | Updated: June 16, 2021 19:13 IST

Open in App

पट्टाम्बि (पलक्कड़), 16 जून केरल के पट्टाम्बि शहर के एक निजी अस्पताल के मुर्दाघर में कृतंकों ने एक महिला के शव के चेहरे को कुतर डाला जिसके बाद राज्य की स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को जिला चिकित्सा अधिकारी (डीएमओ) से रिपोर्ट मांगी।

सुंदरी (65) के रिश्तेदारों ने बताया कि हृदयरोग के चलते दो दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गयी।

एक रिश्तेदार ने कहा, ‘‘ चूंकि हमारे घर में जगह नहीं थी इसलिए हम चाहते थे कि अस्पताल शव को रखे । अस्पताल प्रशासन ने शव मुर्दाघर में रख दिया। लेकिन जब हम आज शव लेने के लिए अस्पताल पहुंचे तब चेहरा ढ़का था और जब हमने पूछा तो अस्पताल के अधिकारियों ने हमें बताया कि कृतंकों ने उसे कुतर डाला है। ’’

यह खबर सुनकर राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जार्ज ने जिला चिकित्सा अधिकारी (डीएमओ) से रिपोर्ट मांगी। उसके बाद डीएमओ अस्पताल गये और पूरे मामले की जानकारी हासिल की।

डीएमओ ने कहा, ‘‘ अस्पताल की ओर से चूक हुई है। हम स्वास्थ्य मंत्री को रिपोर्ट देंगे। ’’ शव का बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र