लाइव न्यूज़ :

‘रॉकस्टार’ के 10 साल पूरे, टीम ने सोशल मीडिया पर पुरानी यादें साझा की

By भाषा | Updated: November 11, 2021 15:00 IST

Open in App

मुंबई, 11 नवंबर इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रॉकस्टार’ ने सोमवार को एक दशक पूरा कर लिया और इस मौके पर फिल्म की टीम ने इससे जुड़ी यादें साझा की।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी नजर आए थे। समीक्षकों द्वारा खूब सराही गई इस फिल्म में कॉलेज में पढ़ने वाले जनार्दन की कहानी थी, जो बाद में जॉर्डन नाम के रॉकस्टार में बदल जाता है और जीवन में दिल टूटने, भटकने और शोहरत तक पहुंचने जैसे मुकामों से गुजरता है।

‘सोचा न था’, ‘जब वी मेट’ और ‘लव आज कल’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर अली (50) ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के कुछ क्षणों को साझा किया। यह फिल्म जब रिलीज हुई थी तब इसको आलोचकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन अब यह हिंदी सिनेमा के ‘कल्ट क्लासिक’ फिल्मों में से एक में गिनी जाने लगी है। इस फिल्म का दर्शकों पर प्रभाव इसके गानों की वजह से भी है। ऑस्कर विजेता ए आर रहमान ने इस फिल्म का संगीत दिया था।

‘मद्रास कैफे’, ‘ मैं तेरा हीरो’ जैसी फिल्मों में काम करने वाली फाखरी ने कहा कि एक कलाकार के रूप में ‘रॉकस्टार’ के साथ फिल्म की दुनिया में आने से उनकी जिंदगी बदल गई। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर नजर आए थे, जो उनकी आखिरी फिल्म है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos