लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाद्रा ने कहा: मुझे प्रियंका से मिलने की अनुमति नहीं दी गई

By भाषा | Updated: October 6, 2021 13:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाद्रा ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें उनकी पत्नी से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। लखीमपुर खीरी जाते समय हिरासत में ली गईं प्रियंका सोमवार सुबह से ही सीतापुर में पुलिस की अभिरक्षा में हैं।

वाद्रा ने फेसबुक पोस्ट में यह भी कहा कि उनकी पत्नी को जिस तरह से ‘गिरफ्तार’ किया गया, उससे वह स्तब्ध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पत्नी से मिलने और उनका हाल जानने के लिए लखनऊ जाने से रोक दिया गया। इससे मैं स्तब्ध हूं कि प्रियंका को भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है।’’

वाद्रा के मुताबिक, उन्होंने मंगलवार को प्रियंका गांधी से बात की और इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि कांग्रेस महासचिव को कोई आदेश या नोटिस नहीं दिया गया है तथा उन्हें किसी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश नहीं किया गया और वकीलों से भी नहीं मिलने दिया जा रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके लिए चिंतित हूं। मुझे लखनऊ जाना था, लेकिन सूचित किया गया कि मुझे हवाई अड्डे से बाहर निकलने की अनुमति नहीं मिलेगी। यह बहुत हैरान करने वाली बात है कि एक पति के तौर पर मैं अपनी पत्नी से मिल नहीं सकता और उनका सहयोग नहीं कर सकता।’’

वाद्रा ने कहा, ‘‘अच्छी बात है कि उनके पास व्यापक जनसमर्थन है। लेकिन मेरे के लिए मेरा परिवार और मेरी पत्नी सबसे पहले आते हैं। मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द रिहा हो जाएंगी और घर वापस आएंगी।’’

लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद वहां जाने के दौरान रास्ते में हिरासत में ली गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सोमवार सुबह से पुलिस अभिरक्षा में हैं।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो