लाइव न्यूज़ :

राबर्ट वाड्रा के करीबियों पर छापेमारी जारी, बीजेपी ने कहा- वाड्रा 'भ्रष्टाचार का मूलस्रोत’

By भाषा | Updated: December 8, 2018 23:03 IST

रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छानबीन और जांच शनिवार को भी जारी रही। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एजेंसी द्वारा दायर दो आपराधिक एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में नाम आने के बाद वाड्रा को निजी नागरिक बताती थी लेकिन अब पूरी पार्टी उनके पीछे खड़ी है।रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छानबीन जारी है।

रॉबर्ट वाड्रा के सहयोगियों के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर कांग्रेस के हमले के बाद भाजपा ने मुख्य विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए राबर्ट वाड्रा को ‘‘भ्रष्टाचार का मूलस्रोत’’ करार दिया।भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में नाम आने के बाद वाड्रा को निजी नागरिक बताती थी लेकिन अब पूरी पार्टी उनके पीछे खड़ी है।

संबित पात्रा ने गांधी परिवार पर साधा निशाना 

पात्रा ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ इसका तात्पर्य यह है कि वह सिर्फ एक वाहक हैं और अंतिम मार्ग संभवत: परिवार की ओर जाता है।’’ उन्होंने जांच एजेंसी के छापों का बचाव करते हुए दावा किया कि मोदी सरकार के तहत स्वतंत्र संस्थान संविधान के अनुरूप काम कर रहे हैं और कानून अपना काम कर रहा है।पात्रा ने पीटीआई से कहा, ‘‘ कांग्रेस को लगता है कि भ्रष्टाचार उसका जन्मसिद्ध अधिकार है और उसे देश के कानून से कुछ तरह की प्रतिरक्षा थी क्योंकि वे 'पहले परिवार' से हैं... मोदी सरकार के तहत, भ्रष्ट लोगों की जांच की जा रही है और इससे कांग्रेस में असुरक्षा की ने भावना पैदा हो गयी है।’’  उन्होंने राबर्ट वाड्रा को ‘‘भ्रष्टाचार का मूलस्रोत’’ बताया।

रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई

रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छानबीन और जांच शनिवार को भी जारी रही। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एजेंसी द्वारा दायर दो आपराधिक एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दूसरे दिन केन्द्रीय जांच एजेंसी ने कम से कम चार लोगों से पूछताछ कर रही है। 

एजेंसी ने ये छापे एफआईआर की प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट यानी ईसीआईआर के तहत मारे हैं।

एजेंसी ने ये छापे एफआईआर की प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट यानी ईसीआईआर के तहत मारे हैं। बीकानेर भूमि घोटाले में ईडी ने वाड्रा से जुड़ी कंपनी स्काईलाइट हास्पिटलिटी और इसके अधिकारियों से पूछताछ की है वहीं एजेंसी ने वाड्रा को पेश होने के लिये दो बार समन भेजा है। राबर्ट वाड्रा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई हैं। वहीं विवादित हथियार सौदागर भंडारी के खिलाफ ईडी ने 2016 में मामला दर्ज किया था। यह मामला आयकर विभाग और संदिग्ध रक्षा सौदों में संलिप्तता को लेकर दिल्ली पुलिस की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया। 

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह