लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाद्रा कोरोना वायरस से संक्रमित, प्रियंका गांधी ने चुनावी दौरा रद्द किया

By भाषा | Updated: April 2, 2021 15:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने पति रॉबर्ट वाद्रा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ऐहतियातन खुद को पृथक करते हुए विधानसभा चुनावों से संबंधित अपने आगामी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

प्रियंका को अगले कुछ दिनों के भीतर असम और तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करना था।

उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के संपर्क में आने के कारण उन्हें चुनावी दौरे रद्द करने पड़ रहे हैं।

प्रियंका ने टिवटर पर जारी वीडियो में कहा, ‘‘हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक पृथक-वास में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस की विजय की प्रार्थना करती हूं।’’

उधर, रॉबर्ट वाद्रा ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि उनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, हालांकि प्रियंका और घर में मौजूद अन्य लोगों की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि सौभाग्यवश उनके दोनों बच्चे इन दिनों घर पर नहीं हैं।

वाद्रा ने कहा, ‘‘मुझमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं। प्रियंका और मैं पृथक-वास में हैं...आशा है कि हम जल्द ही सामान्य दिनचर्या में लौट आएंगे। आप लोगों के संदेशों और शुभकमानाओं के लिए आभार।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?