लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाद्रा कोरोना वायरस से संक्रमित, प्रियंका गांधी ने चुनावी दौरा रद्द किया

By भाषा | Updated: April 2, 2021 15:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने पति रॉबर्ट वाद्रा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ऐहतियातन खुद को पृथक करते हुए विधानसभा चुनावों से संबंधित अपने आगामी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

प्रियंका को अगले कुछ दिनों के भीतर असम और तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करना था।

उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि कोरोना वायरस के संपर्क में आने के कारण उन्हें चुनावी दौरे रद्द करने पड़ रहे हैं।

प्रियंका ने टिवटर पर जारी वीडियो में कहा, ‘‘हाल में कोरोना वायरस के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक पृथक-वास में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस की विजय की प्रार्थना करती हूं।’’

उधर, रॉबर्ट वाद्रा ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि उनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, हालांकि प्रियंका और घर में मौजूद अन्य लोगों की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि सौभाग्यवश उनके दोनों बच्चे इन दिनों घर पर नहीं हैं।

वाद्रा ने कहा, ‘‘मुझमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं। प्रियंका और मैं पृथक-वास में हैं...आशा है कि हम जल्द ही सामान्य दिनचर्या में लौट आएंगे। आप लोगों के संदेशों और शुभकमानाओं के लिए आभार।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल