लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में रॉबर्ट वाद्रा साइकिल से कार्यालय गए

By भाषा | Updated: February 22, 2021 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि को लेकर अपना विरोध जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाद्रा सोमवार को अपने निवास से कार्यालय तक की यात्रा साइकिल से की।

हालांकि सोशल मीडिया पर वाद्रा को ट्रोल का सामना करना पड़ा जब कुछ भाजपा नेताओं और अन्य ने उन पर निशाना साधा।

वाद्रा ने अपने असत्यापित ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘मैं जो कहता हूं वह करता हूं। सोमवार की सुबह घर से कार्यालय तक साइकिल की लंबी सवारी ट्रैफिक के बीच की। मैं जनता का दुख महसूस करता हूं और समझता हूं कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण रोजाना उन पर क्या गुजरती होगी। सरकार को ईंधन की कीमतों में कमी करनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि वह आम लोगों की ओर से बोल रहे हैं जो देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण परेशान हैं, हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ रही है।

भाजपा महासचिव सी टी रवि ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के पति राबट वाद्रा पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर कहा कि उन्होंने साइकिल की सवारी के दौरान महंगा सूट पहन रखा था और ‘‘डीजल पीने वाली उनकी गाड़ी लैंड क्रूजर’’ पीछे थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया