लाइव न्यूज़ :

आज फिर ED ऑफिस पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, कल हुई थी 5.30 घंटे तक पूछताछ

By स्वाति सिंह | Updated: February 7, 2019 11:52 IST

यह मामला लंदन में संपत्ति की खरीद से जुड़ा है, ईडी ने लंदन में 19 लाख पाउंड की एक संपत्ति की खरीद को लेकर प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लांड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है।

Open in App

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गुरुवार (7 फरवरी) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के लिए पहुंचे हैं। वाड्रा को सुबह 10.30 बजे ईडी के दफ्तर पहुंचना था, लेकिन वह 11.25 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे हैं. इससे पहले बुधवार को ईडी के समक्ष पेश हुए।

वाड्रा से ईडी के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ किया। इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा  से 40 से भी ज्यादा सवाल पूछे गए। हालांकि वाड्रा ने लंदन में किसी भी तरह की संपत्ति होने से इनकार किया। 

यह पहला मौका है जब वाड्रा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के आपराधिक आरोपों के सिलसिले में किसी जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए हैं। उन्होंने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि राजनीतिक बदले के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

वाड्रा को दिल्ली की पटियाला कोर्ट से 16 फरवरी तक के लिए अंतरिम जमानत मिली हुई है। पिछली सुनवाई के दौरान उनके वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया था कि वे 6 फरवरी को ईडी के सामने पेश होंगे। 

वाड्रा करीब तीन बजकर 47 मिनट पर ईडी के दफ्तर में दाखिल हुए। उनके वकीलों का दल पहले ही वहां पहुंच चुका था। वाड्रा ने मामले में अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। 

लंदन में संपत्ति की खरीद से जुड़ा है मामला ईडी ने लंदन में 19 लाख पाउंड की एक संपत्ति की खरीद को लेकर वाड्रा के खिलाफ मनी लांड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले मामले में वाड्रा के स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी के कर्मचारी मनोज अरोड़ा को कोर्ट ने 6 फरवरी तक अंतरिम जमानत दी थी। 

 ईडी का आरोप: वाड्रा को फायदा पहुंचाने के लिए हुआ सौदा ईडी के मुताबिक, आयकर विभाग फरार हथियार कारोबारी संजय भंडारी के खिलाफ कालाधन कानून और कर कानून के तहत दर्ज मामलों की जांच कर रहा था।

इस दौरान आयकर विभाग को किसी मामले में अरोड़ा की भूमिका पर भी संदेह हुआ। ईडी का आरोप है कि लंदन में भंडारी ने 19 लाख पाउंड में संपत्ति खरीदी थी। उसकी मरम्मत पर 65900 पाउंड खर्च करने के बाद 2010 में उतनी ही रकम में वाड्रा को बेच दी। इससे साफ हो गया कि भंडारी ने वाड्रा को फायदा पहुंचाने के लिए यह सौदा किया था। 

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राप्रियंका गांधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है