लाइव न्यूज़ :

निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस में नशीला पदार्थ खिलाकर तीन महिलाओं के साथ लूटपाट

By भाषा | Updated: September 12, 2021 17:38 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 12 सितंबर नयी दिल्ली-तिरुवनंतपुरम निजामुद्दीन एक्सप्रेस में रविवार को कथित रूप से नशीला पदार्थ खिलाकर तीन महिलाओं के साथ लूटपाट की गई।

पुलिस ने बताया कि नशीले पदार्थ की वजह से महिलाएं उस स्टेशन पर नहीं उतर सकीं जहां उन्हें उतरना था और वे तब जगीं जब ट्रेन राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंच गई।

रेलवे पुलिस (आरपीएफ) के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि विजयलक्ष्मी (47) और उनकी बेटी अंजली (20) उत्तर प्रदेश के आगरा से ट्रेन में चढ़ी थी और शक है कि उन्हें तमिलनाडु के सेलम और कोयंबटूर के बीच नशीला पदार्थ खिलाया गया।

उन्होंने बताया, “ एक अन्य महिला अन्य डिब्बे में सफर कर रही थी। उन्हें भी नशीला पदार्थ दिया गया था और उनका नाम भी विजयलक्ष्मी है।”

महिलाओं को यहां जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरपीएफ ने बताया, “यात्रियों ने हमें बताया कि उन्होंने सेलम रेलवे स्टेशन से खाने का सामान खरीदकर खाया था। इसके बाद उन्हें कुछ भी याद नहीं है। मां-बेटी का दो मोबाइल फोन और सोने का कुछ सामान गायब है। तीसरी महिला का फोन गायब है। इन तीनों का इलाज चल रहा है।”

रेलवे पुलिस ने कहा कि उन्होंने पीड़ितों को दिखाई गई तस्वीर के आधार पर गुजरात के हिस्ट्रीशीटर अक्षर बधशर (49) नाम के एक संदिग्ध की पहचान की है।

आरपीएफ ने कहा, “महिलाओं ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और हमने रेलवे स्टेशनों और थानों में उसकी तस्वीर भेज दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित