लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सोनिया विहार में उत्तर प्रदेश के एक निवासी के साथ लूटपाट, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 21, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार क्षेत्र में एक यात्री को कथित रूप से लूटने के आरोप में एप आधारित बाइक सेवा के एक चालक समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस वारदात के सिलसिले में सोनिया विहार के शुभम मिश्रा, अमित चौहान और अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सोनिया विहार थाने में लूट के संबंध में पीसीआर कॉल आया और फोनकर्ता ने बताया कि बुधवार को उसके भाई आशीष के साथ सोनिया विहार में लूट-पाट हुई है।

आशीष ने बताया कि बुधवार को वह नोएडा में कोई साक्षात्कार देने के लिए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा था और उसने एप आधारित बाइक सेवा से आगे की यात्रा बुक की थी एवं एक चालक उसे ले गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आशीष का कहना है कि चूंकि उसे रास्ते की जानकारी नहीं थी तो चालक उसे यमुना नदी के किनारे से ले गया और करीब 45 मिनट बाद उसने किसी मैदान की ओर मोटरसाइकिल मोड़ दी। उसी बीच तीन अन्य व्यक्ति ऑटोरिक्शा से वहां पहुंचे और वे उनकी चीजें लूटकर चंपत हो गये।

अधिकारी के अनुसार जांच के दौरान चालक की पहचान और मोटरसाइकिल के विवरण की पुष्टि के लिए बाइक एप सेवा प्रदाता से संपर्क किया गया। बाद में पुलिस ने मोटरसाइकिल के मालिक का पता लगाया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) संजय कुमार सैन ने बताया कि मोटरसाइकिल के मालिक ने बताया कि उसका छोटा भाई शुभम मिश्रा इस गाड़ी का इस्तेमाल करता है जिसके बाद शुभम को रविवार को शाम छह बजे सोनिया विहार से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक के छात्र शुभम मिश्रा ने बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर यात्री को लूटा, तथा उसकी निशानदेही पर चौहान एवं अर्जुन को भी गिरफ्तार किया गया। उन तीनों के एक और फरार सहयोगी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके पास से एक मोटरसाइकिल, एक चाकू, लूटा गया मोबाइल, एयरफोन आदि बरामद किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां