लाइव न्यूज़ :

बैंक शाखा से 15 लाख रूपये की लूट

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:35 IST

Open in App

मुजफ्फरपुर, आठ जनवरी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थानाक्षेत्र स्थित एक बैंक की शाखा से अपराधियों ने हथियार के बल पर शुक्रवार को 15 लाख रुपये से अधिक की राशि लूट ली। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

पुलिस उपाधीक्षक (पूर्वी) मनोज पांडेय ने कहा, ‘‘सूचना मिली है कि चार-पांच की संख्या में अपराधियों द्वारा लूट की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।’’

पुलिस ने बताया कि सकरा थाने के बरियारपुर पुलिस चौकी अंतर्गत दोनवा इलाके स्थित उक्त बैंक शाखा में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे लुटेरों को पकड़ने का प्रयास कर रहे एक स्थानीय दुकानदार राजेश साह को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया।

पुलिस ने बताया कि साह को इलाज के लिए सकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां