लाइव न्यूज़ :

भोपाल में एडीजे के घर में चोरी

By भाषा | Updated: November 20, 2020 23:08 IST

Open in App

भोपाल, 20 नवंबर मध्यप्रदेश के भोपाल में शासकीय अधिकारियों की रिहायश वाले इलाके में अज्ञात चोरों ने पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की विशेष अदालत के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) के सरकारी बंगले से लगभग दस लाख रुपये कीमत का सामान और नकद रुपये चोरी कर लिये। वारदात के समय एजीजे परिवार सहित शहर से बाहर दीपावली मनाने गये हुए थे।

भोपाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन एक रजत सकलेचा ने शुक्रवार को बताया कि एडीजे आदेश जैन ने शिकायत की है कि उनके सरकारी आवास में चोरी हो गयी है।

उन्होंने बताया कि चोरी की वारदात 17 नवंबर को हुई, जबकि इसका पता तब चला जब जैन का घरेलू सहायक 17 नवंबर को दोपहर को उनके आवास पर पहुंचा।

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि चोरों ने आभूषण, चांदी के बर्तन, कीमती घड़ियां और कुछ नकद राशि सहित लगभग दस लाख रुपये मूल्य का सामान चुराया है।

सकलेचा ने बताया कि पुलिस को बदमाशों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं । पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी जल्द ही पकड़े जायेगें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो