लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता के कार्यालय में शटर तोड़कर चोरी

By भाषा | Updated: November 22, 2020 20:24 IST

Open in App

सोनीपत 22 नवम्बर चोरों ने यहां के महम रोड़ स्थित भाजपा के मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ भाजपा नेता सूरजमल शर्मा के ऑफिस का शटर तोडक़र अंदर अलमारी में रखी 12 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। भाजपा नेता ने चोरी की शिकायत शहरी पुलिस थाने में की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

शर्मा ने बताया कि 17 नवंबर को उनके पास कहीं से 2 लाख 62 हजार रुपये आए थे। उन्होंने उसी दिन इस नकदी में से 2 लाख 50 हजार रुपये का भुगतान किसी को किया और शेष 12 हजार रुपये ऑफिस की अलमारी में ही रखकर किसी काम से रोहतक चले गए।

उन्होंने बताया कि सुबह पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें फोन कर कार्यालय का शटर टूटा होने की सूचना दी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे।

शर्मा के बताया कि चोरों ने पहले लोहे की रॉड से शटर को ऊपर उठाया और उसके बाद अंदर घुसकर अलमारी का ताला तोडक़र 12 हजार रुपये की चोरी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे