लाइव न्यूज़ :

बरेली रेलवे स्टेशन पर दिनदहाड़े लूट का प्रयास, यात्री को चाकुओं से गोदा

By भाषा | Updated: April 3, 2021 20:48 IST

Open in App

बरेली (उप्र), तीन अप्रैल बरेली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक यात्री का बैग लूटने में असफल तीन लुटेरों ने यात्री को चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया। पुलिस लूट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

बरेली राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मोतिहारी (बिहार) निवासी विश्वजीत कुमार ट्रेन से मोतिहारी से बरेली आया और वह प्लेटफार्म संख्या-दो पर बेंच पर बैठा था।

उन्होंने बताया कि शनिवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे के आसपास तीन लड़के आए और जबरन विश्वजीत कुमार का बैग छीनने का प्रयास किया।

तीनों बदमाशों और विश्वजीत में हाथापाई भी हुई। हालांकि, लुटेरे विश्वजीत कुमार का बैग नहीं छीन पाए। लूट में असफल लुटेरों ने विश्वजीत के पेट और पीठ में चाकुओं से वार किया। शोर मचाने पर तीनों लुटेरे भाग गए।

कुमार के अनुसार, पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल विश्वजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह