लाइव न्यूज़ :

आगरा में चिकित्सक के घर डकैती, परिवार को बंधक बनाकर नगदी और जेवरात लूटे

By भाषा | Updated: September 19, 2021 23:21 IST

Open in App

आगरा (उप्र),19सितंबर आगरा में हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार देर रात एक चिकित्सक के घर में चोरी की और लाखों की नगदी, जेवर और कीमती सामान ले कर फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आवास विकास के सेक्टर दो में रहने वाले रेडियोलॉजिस्ट डॉ.जसवंत राय की कोठी में पांच हथियारबंद बदमाश घुस आये।

चिकित्सक ने बताया कि उनके घर पर छोटे भाई सुखवीर की पत्नी आई हुई थीं और सारे लोग हॉल में बैठकर खाना खा रहे थे तभी हथियारबंद घुस आये। बदमाशों ने तमंचे की बट से प्रहार कर डॉ.राय को घायल कर दिया। डॉ राय की पत्नी डॉ.सुनीता जिला महिला चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।

चिकित्सक ने बताया कि बदमाशों ने उनके मुंह और हाथ पैरों को टेप से बांध दिया और उनकी पत्नी से अलमारियां खुलवायीं, उनमें रखे आठ लाख रूपये तथा जेवरात लूट कर भाग गये।

घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि बदमाशों को पकड़ने के लिए थाना पुलिस के साथ-साथ अपराध शाखा और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग