नागपुर में लूटपाट के आरोपी की हत्या, मुंबई में चलते ऑटो रिक्शा में हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 17, 2021 00:40 IST2021-10-17T00:40:51+5:302021-10-17T00:40:51+5:30

Robbery accused murdered in Nagpur, three arrested for murder in moving auto rickshaw in Mumbai | नागपुर में लूटपाट के आरोपी की हत्या, मुंबई में चलते ऑटो रिक्शा में हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

नागपुर में लूटपाट के आरोपी की हत्या, मुंबई में चलते ऑटो रिक्शा में हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

नागपुर/मुंबई 16 अक्टूबर, महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शनिवार दोपहर को कलमना इलाके में लूटपाट के एक आरोपी उसके दो दोस्तों ने हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चेतन ठाकुर (20) के रूप में की गई है जो पांजरा क्षेत्र का निवासी था।

कलमना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि प्रतिभा सेलिब्रेशन लॉन के पास ठाकुर के दोस्तों दीपेश पचे और साहिल शाह ने धारदार हथियार से हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि बाद में दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बीच मुंबई पुलिस ने शनिवार को बताया कि शहर के वकोला इलाके में चलते हुए एक ऑटो रिक्शा में गला घोंट कर एक किशोर की हत्या करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गणेश गौलतकर (19) का शव चार अक्टूबर को मिला था।

पुलिस ने कहा कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की इकाई ‘सात’ ने पता लगाया कि तीन व्यक्तियों ने गौलतकर को तीन अक्टूबर को पीटा था। इसके बाद आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Robbery accused murdered in Nagpur, three arrested for murder in moving auto rickshaw in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे