लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के रोडवेज कर्मचारी 27 अक्टूबर को राज्यव्यापी हड़ताल करेंगे

By भाषा | Updated: October 12, 2021 21:22 IST

Open in App

जयपुर, 12 अक्टूबर राजस्थान रोडवेज के कर्मचारी वेतन संशोधन, नई भर्तियों सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर 27 अक्टूबर को एक दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के संयोजक एम एल यादव ने मंगलवार को बताया कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के लगभग 13 हजार कर्मचारी अपनी 11 लंबित मांगों के समर्थन में 27 अक्टूबर को एक दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल पर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 11 मांगों में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार जनवरी 2016 से वेतन संशोधन, पांच हजार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन लाभ का एकमुश्त भुगतान, चार साल से लंबित अनुग्रह राशि का भुगतान, नौ हजार रिक्त पदों पर नई भर्तियां, 1500 नई बसों की खरीद सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

यादव ने दावा किया कि हडताल से लगभग चार करोड़ रूपये का राजस्व संग्रह प्रभावित होगा।

हड़ताल का आहृान ऐसे दिन किया गया है जब राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आएएस) भर्ती परीक्षा (प्रारंभिक) 2021 आयोजित की जाएगी और राज्य सरकार ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को मुफ्त यात्रा की घोषणा की है।

यादव ने कहा कि हड़ताल की सूचना राज्य सरकार और रोडवेज प्रबंधन को छह अक्टूबर को दे दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल