लाइव न्यूज़ :

एटा में बदायूं डिपो की रोडवेज बस सड़क किनारे खाई में पलटी 20 घायल एक की मौत

By भाषा | Updated: July 27, 2021 18:24 IST

Open in App

एटा (उप्र) 27 जुलाई उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के आगरा रोड स्थित ग्राम हरीसिंहपुर के समीप एक साईकिल सवार को बचाने के प्रयास में रोडवेज की बस के सड़क के किनारे एक खाई में पलट जाने से 20 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए जबकि साईकिल सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार सिंह ने बताया कि आज दोपहर बदायू डिपो की रोडवेज बस एटा से आगरा की ओर जा रही थी तभी ग्राम हरीसिंहपुर के समीप एक साईकिल सवार को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस सडक किनारे पानी से भरी खाई में पलट गयी, जिससे इस घटना में लगभग 20 यात्री मामूली रूप से घायल हो गये।

पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकाल कर पास के ही एक अस्पताल में उपचार कराया गया और इसके बाद उन्हे उनके गंतव्य तक दूसरी बस से रवाना कर दिया गया । उन्होंने बताया कि बस को खाई से निकाल लिया गया है तथा पानी के अन्दर मिट्टी में दबे साइिकल सवार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात जगदीश चन्द्र ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल