लाइव न्यूज़ :

रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

By भाषा | Updated: January 29, 2021 13:51 IST

Open in App

हाथरस (उप्र), 29 जनवरी जिले की कोतवाली चंदपा के निकट रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपति और उनके दो बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति और उसके पांच साल के एक पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार अलीगढ़ के भुजपुरा निवासी मुनीम (40) अपनी पत्नी शबाना, बेटे अरमान (आठ) और सैफ (पांच) के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से सादाबाद के गांव सीस्ता जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक कोतवाली चंदपा पहुंची, सामने से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में मुनीम और सैफ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शबाना और अरमान घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे