लाइव न्यूज़ :

रोडवेज बस और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर : छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:50 IST

Open in App

बांदा (उप्र), तीन दिसम्बर बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम रोडवेज बस और टेम्पो की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौके पर मौत हो गयी तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र में जमालपुर गांव के पास चिल्ला क्षेत्र की तरफ से बांदा आ रही राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की एक बस और बांदा से पपरेन्दा जा रहे टेम्पो के बीच शाम करीब सात बजे जबर्दस्त टक्कर हो गयी। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में टेम्पो सवार पपरेन्दा गांव के रहने वाले मंहगाराम तिवारी, रामाधीन, लालबहादुर सिंह, रामगोपाल, लूसन और बिन्दू की मौके पर ही मौत हो गयी। शव काफी क्षत—विक्षत होने की वजह से उनकी उम्र का अंदाजा अभी नहीं हो पा रहा है।

चौहान ने बताया कि हादसे में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। उनमें से सुमित्रा (42) को बेहद नाजुक हालत के मद्देनजर कानपुर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि सभी मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित कर सरकारी अस्पताल भेज दिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग