लाइव न्यूज़ :

सड़कों को कटरीना कैफ के गालों की तरह बनाया जाना चाहिए : अधिकारियों से कह रहे हैं मंत्री

By भाषा | Updated: November 24, 2021 17:55 IST

Open in App

जयपुर, 24 नवंबर राजस्थान मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के बाद राज्य मंत्री बने पंचायती राज और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढा का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति में अधिकारियों से कह रहे हैं कि सड़कों को कटरीना कैफ के गालों की तरह बनाया जाना चाहिए।

झुंझुनूं जिले के एक गांव में मंगलवार को ‘प्रशासन शहरों के संग अभियान’ के तहत एक शिविर के दौरान मंत्री ने यह टिप्पणी उस समय की जब स्थानीय लोगों ने उन्हें क्षेत्रीय की खराब सड़कों के बारे में शिकायत की।

वायरल हुए वीडियो के अनुसार, शिविर में बैठे मंत्री ने माइक पर कहा, ‘‘कटरीना कैफ का गालों की ज्यान सड़क बननी चाहिए।’’ शिविर में सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक अधिकारी भी मौजूद थे।

इससे पहले उन्होंने (गुढा ने) अभिनेत्री हेमा मालिनी का भी नाम लिया था और कहा था कि सड़क हेमा मालिनी के गाल की तरह होनी चाहिए लेकिन फिर उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी बुजुर्ग हो गई हैं और वहां मौजूद लोगों से पूछा कि आजकल कौनसी अभिनेत्री है, इसपर लोगों ने कटरीना कैफ का नाम लिया।

इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए फिलहाल मंत्री से संपर्क नहीं हो सका है।

राजेन्द्र गुढा रविवार को शपथ लेने वाले 15 मंत्रियों में से एक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह