लाइव न्यूज़ :

आने वाले पांच साल में अमेरिका जैसी होंगी उत्तर प्रदेश की सड़कें : गडकरी

By भाषा | Updated: December 20, 2021 15:18 IST

Open in App

जौनपुर (उप्र) 20 दिसंबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को लोगों से आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की दोबारा सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पांच साल के भीतर उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी।

जौनपुर जिले के मछलीशहर स्थित फौजदार इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ करीब 1500 करोड़़ रुपये की परियोजनओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा, ‘‘मेरा वचन पत्थर की लकीर है, आने वाले पांच साल के अंदर उत्तर प्रदेश की सड़कें यूरोपियन स्‍टैंडर्ड की नहीं बल्कि अमेरिका के बराबर बनेंगी।''

उन्होंने किसानों को अन्नदाता की बजाय ऊर्जादाता बनाने पर जोर देते हुए कहा ''मैं किसान हूं, मैंने अपना जीवन किसानों के लिए समर्पित किया है, मेरे क्षेत्र में दस हजार किसानों ने आत्महत्या की और मैंने तय किया कि इस परिस्थिति को बदलूंगा। मैं 2007 से कह रहा था कि हमारे किसान ऊर्जादाता बने, आज उत्तर प्रदेश का किसान चीनी मिलों में इथेनॉल तैयार कर रहा है।''

गडकरी ने कहा ''आज आपके सामने घोषणा करता हूं कि आने वाले तीन महीने के बाद टोयोटा, सुजुकी, हुंडई, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू सब गाड़ियां फ्लेक्स इंजन बनाएंगी। फ्लेक्स इंजन का मतलब 100 प्रतिशत पेट्रोल डालो या 100 प्रतिशत इथेनॉल डालो गाड़ियां चलेंगी। अब पेट्रोल से नहीं उत्तर प्रदेश के किसानों द्वारा तैयार बायो इथेनॉल से हमारी गाड़ियां चलेंगी, आटो रिक्‍शा चलेगा। अब किसान अन्नदाता नहीं ऊर्जादाता बनेगा।''

उन्होंने दावा किया, '' उत्तर प्रदेश में 1.40 लाख करोड़ रुपये के काम पूरे किये और 1.80 लाख हजार करोड़ के काम चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का काम किया।’’

गडकरी ने कहा,''आप एक बार फ‍िर डबल इंजन की सरकार बना दें, आने वाले पांच साल में मैं पांच लाख करोड़ रुपये के काम उत्तर प्रदेश में करके दिखाऊंगा।'’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उन नेताओं में नहीं हूं जो खोखला वादा करते हैं, जो बोलूंगा डंके की चोट पर करूंगा और सात साल में जो भी कहा उसे पूरा करके दिखाया।''

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘ जब प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं थी तो उस परिस्थिति कैसी थी उसे बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन राज्य को गुंडाराज से मुक्ति दिलाकर योगी आदित्यनाथ ने सुशासन की स्थापना की है।’’उन्होंने कहा, '' महात्मा गांधी ने जिस रामराज्य की परिकल्पना की थी , यही वह रामराज्य है।'

वंशवाद पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वंशवाद का आलम था कि प्रधानमंत्री के पेट से प्रधानमंत्री पैदा होगा, एमपी के पेट से एमपी और एमएलए के पेट से एमएलए पैदा होगा।लेकिन इस वंशवाद, परिवारवाद को समाप्त करने का कार्य भाजपा ने किया।''

इस अवसर पर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘विकास संकुचित सोच से नहीं होता, बल्कि इसके लिए विराट सोच चाहिए, जो लोग क्षेत्र के नाम पर जाति के नाम पर, भाषा के नाम पर, परिवार के नाम पर, वंश के नाम पर राजनीति करते थे वह बड़ी सोच नहीं दे सकते थे।''

जनसभा को सांसद वीपी सरोज, राज्‍यसभा सदस्‍य सीमा द्विवेदी और राज्यमंत्री गिरीश यादव समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह