लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय राजधानी में सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान सड़कें, बाजार सुनसान दिखे

By भाषा | Updated: April 18, 2021 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में सप्ताहांत कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को व्यस्त सड़कें और बाजार शांत एवं सूने रहे। कोरोना वायरस के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार की रात दस बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।

सदर बाजार, चांदनी चौक, कनॉट प्लेस, खारी बावली और करोल बाग सहित बड़े बाजार बंद रहे।

कोरोना वायरस के प्रसार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चांदनी चौक के सर्व व्यापार मंडल ने 25 अप्रैल तक दुकानें नहीं खोलने की घोषणा की है।

इसने एक बयान में कहा, ‘‘हम 25 अप्रैल 2021 को फिर से समीक्षा करेंगे और स्थिति का आकलन करने के बाद आगे का निर्णय करेंगे। सर्वाधिक दुखद पहलू बढ़ती हुई संक्रमण दर और अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर तथा दवाओं एवं अन्य मेडिकल सुविधाओं की कमी है।’’

दिल्ली वाले सप्ताहांत में जिन सार्वजनिक स्थानों पर छुट्टियां मनाने के लिए एकत्रित होते थे वे सब बंद रहे जिनमें लाल किला, इंडिया गेट, दिल्ली चिड़ियाघर, लोदी गार्डन और नेहरू पार्क शामिल है।

सप्ताहांत के कर्फ्यू में जो जगह व्यस्त रहीं उनमें महानगर के अस्पताल और श्मशान घाट शामिल थे क्योंकि रोगियों को लेकर आने-जाने वाले एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों का अस्पतालों में तांता लगा रहा।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 25,462 नए मामले आए जो महानगर में एक दिन में अब तक सर्वाधिक है। महामारी से 161 लोगों की मौत भी हुई है और संक्रमण की दर बढ़कर 29.74 फीसदी हो गई है जो अब तक सर्वाधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग