लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर और रोगी के परिजन के बीच झड़प के बाद सड़क यातयात अवरूध्द किया

By भाषा | Updated: February 27, 2021 19:07 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), 27 फरवरी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में स्थानीय चिकित्सकों ने शनिवार को अलीगढ़ - रामघाट मुख्य राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर दिया ।

डाक्टरों का यह प्रदर्शन शहर के एक निजी अस्पताल के कर्मचारियों और मरीज के परिवार के सदस्यों के बीच हुई झड़प के बाद कथित तौर पर पुलिस के रवैये को लेकर हुआ ।

इससे पहले शुक्रवार दोपहर पुलिस ने विवादित चिकित्सा बिल को लेकर हुई झड़प के मामले में एक प्रमुख निजी अस्पताल के एक डॉक्टर सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया था ।

इस विवाद का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ जिसमें अस्पताल के डॉक्टर सागर वार्ष्णेय को कुवारसी पुलिस थाने में कुछ पुलिसकर्मी पकड़े हुए दिखाई दे रहे थे । इसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे ।

अस्पताल के मालिक डॉ. के. के. वार्ष्णेय ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि हाथापाई के दौरान उनके बेटे डॉ. सागर वार्ष्णेय का हाथ टूट गया।

आईएमए अलीगढ़ के सचिव डॉ भरत वार्ष्णेय ने कहा कि शहर के एक प्रमुख निजी चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल सामनिया ने बताया कि अस्पताल के अधिकारियों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर मरीज के परिवार से जुड़े चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

वहीं रोगी के परिवार ने आरोप लगाया कि शुरू में उन्हें पूरे आपरेशन के लिए एक निश्चित राशि जमा करने के लिए कहा गया था, लेकिन अस्पताल से छुट्टी के समय अधिक भुगतान करने के लिए कहा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?