लाइव न्यूज़ :

बीरभूम जिले में अमित शाह का रोड शो

By भाषा | Updated: December 20, 2020 17:51 IST

Open in App

(जतिन टक्कर)

बोलपुर (प.बंगाल), 20 दिसंबर पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी ताकत दिखाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा नेताओं ने रविवार को बीरभूम जिले के बोलपुर इलाके में रोड शो किया।

अमित शाह का रोड शो दोपहर तीन बजकर 10 मिनट पर डाक बंगला मैदान से शुरू हुआ और यह बोलपुर चौरास्ता मोड़ पर समाप्त होना है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ लॉरी पर बने मंच पर खड़े थे और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इस दौरान भगवा पार्टी के समर्थक ‘जय श्री राम’, ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

सड़क के किनारे खड़े सैकड़ों लोगों ने वहां से गुजरने के दौरान गृह मंत्री का अभिवादन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह