लाइव न्यूज़ :

सड़क सुरक्षा: सड़कों की स्मार्टफोन आधारित ‘मैपिंग’ के लिए काम कर रहे भारत और जापान के अनुसंधानकर्ता

By भाषा | Updated: November 14, 2021 16:05 IST

Open in App

(गुंजन शर्मा)

नयी दिल्ली, 14 नवंबर भारत और जापान के अनुसंधानकर्ता दोनों देशों में स्मार्टफोन आधारित सड़क सुरक्षा ‘मैपिंग’ पर काम कर रहे हैं ताकि क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की और तोक्यो विश्वविद्यालय की इस संयुक्त परियोजना का उद्देश्य सड़क की स्थिति पर निगरानी रखने की किफायती प्रणाली विकसित करना और सड़क पर सुरक्षा को बढ़ाना है।

यूरोप के लक्जमबर्ग के डेटा विज्ञानी एलेक्जेंडर मराज भी इसमें दल की सहायता कर रहे हैं। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, सड़क की सतह की स्थिति पर निगरानी रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि सड़क पर गड्ढे, दरारें और ऊंच-नीच का पता लगाया जाए जिससे ड्राइविंग में सहूलियत और सुरक्षा प्रभावित होती है।

अनुसंधान कर रहे वैज्ञानिकों में भारत की ओर से काम कर रहे दल का नेतृत्व करने वाली, आईआईटी रूड़की की प्रोफेसर दुर्गा तोशनीवाल ने कहा कि सड़क अवसंरचना दुनियाभर में लोगों और माल के परिवहन के लिए सामाजिक और आर्थिक महत्व की चीज है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “सड़क की स्थिति का सड़क सुरक्षा से सीधा नाता है। सड़कों की नियमित रूप से मरम्मत की जानी चाहिए और समय-समय पर उसकी देखरेख होनी चाहिए। सड़क की स्थिति की समीक्षा के लिए पारंपरिक तरीकों में अधिक श्रम लगता है और इंसानों द्वारा सड़क की सतह की जांच की जाती है।”

उन्होंने कहा, “इन तरीकों से सड़कों के लंबे नेटवर्क की निगरानी सीमित समय में नहीं की जा सकती। इसके अलावा धन की कमी की वजह से भी स्थानीय प्रशासन समय पर जांच नहीं कर पाता।”

अनुसंधान कर रहे दल ने तोक्यो विश्वविद्यालय की सेकिमोटो प्रयोगशाला के साथ सहयोग कर ऐसे ‘एल्गोरिदम’ बनाये हैं जिनसे स्मार्टफोन के जरिये सड़क को हुई क्षति का पता लगाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं