लाइव न्यूज़ :

उत्‍तर प्रदेश में 18 जनवरी से सड़क सुरक्षा अभियान

By भाषा | Updated: January 11, 2021 19:12 IST

Open in App

लखनऊ, 11 जनवरी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत उत्तर प्रदेश में एक महीने, 18 जनवरी से 17 फरवरी तक ‘‘सड़क सुरक्षा अभियान’’ चलाया जायेगा।

सोमवार को जारी सरकारी बयान में बताया गया कि अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आम-जन मानस को यातायात नियमों के प्रति अधिकाधिक जागरूक किया जायेगा। इसके लिये विशेष रूप से आधुनिक तकनीक का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा और छात्र-छात्राओं को भी अभियान से जोड़ने के लिये विशेष कार्ययोजना तैयार की गयी है।

सरकारी बयान के अनुसार सोमवार को लोकभवन स्थित कमांड सेंटर में एक संयुक्‍त उच्‍च स्‍तरीय बैठक में अपर मुख्‍य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्‍थी एवं प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह ने अभियान के दौरान किये जाने वाले प्रयासों पर विस्‍तृत चर्चा की। बैठक में कई विभागों के प्रतिनिधि अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में तय हुआ कि दूरसंचार के क्षेत्र में सेवा प्रदाता विभिन्न कंपनियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के संबंध में लघु संदेश प्रसारित कराये जायेंगे। छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन पढ़ाई के मध्य लघु वीडियो संदेश भी जागरूकता बढ़ाने के संबंध में प्रसारित किये जायेगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्‍यापक तैयारी की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग