लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल के पास सड़क धंसी, मंत्री का जांच का आदेश

By भाषा | Updated: May 21, 2021 00:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली 20 मई राजधानी दिल्ली में एक दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण धनसा स्टैंड मेट्रो स्टेशन के नजदीक फुटपाथ के साथ सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया जिसमें एक ट्रक पलट गया। इसके बाद दिल्ली के परिवहन मंत्री ने घटना के जांच के आदेश दिये। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

परिवहन विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बृहस्पतिवार को धनसा स्टैंड मेट्रो स्टेशन और खैरा क्रॉसिंग पर डीएमआरसी निर्माण स्थल का दौरा किया, जहां कल रात भारी बारिश के दौरान सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया था जिससे आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा।’’

बयान में कहा गया है कि सड़क धंसने से बने गड्ढे में वहां से गुजर रहा एक ट्रक में गिर गया लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान ताउते के प्रभाव के कारण दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 119.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे मई के सभी पहले के रिकार्ड टूट गए।

पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात इस हादसे के बारे में जानकारी मिली। भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया जिसके कारण बारिश का पानी आस-पास की कई दुकानों और इमारतों में घुस गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘एक ट्रक धंसी हुई सड़क के हिस्से में गिर गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि प्राधिकारियों द्वारा ट्रक को बाहर निकाल दिया गया और इस बारे में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को भी जानकारी दे दी गयी।

आस-पास की तीन इमारतों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम के इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘‘बुधवार देर रात भारी बारिश के कारण एक नाला टूट गया जिसकी वजह से धनसा स्टैंड मेट्रो स्टेशन के नजदीक खैरा रोड पर फुटपाथ समेत सड़क का एक हिस्सा धंस गया।’’

इस हादसे के कारण पास की एक इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। इसमें किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है और मरम्मत कार्य की निगरानी के लिए डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू