लाइव न्यूज़ :

भारत में सड़क दुर्घटनाओं का परिदृश्य कोविड-19 महामारी से अधिक 'खतरनाक': गडकरी

By भाषा | Updated: February 13, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में सड़क दुर्घटनाओं के परिदृश्य को ''कोविड-19 महामारी से अधिक खतरनाक'' करार देते हुए शनिवार को कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं में किसी व्यक्ति को मौत से बचाकर या चोटों को कम कर प्रति व्यक्ति 90 लाख रुपये बचाए जा सकते हैं।

मंत्री ने जोर देकर कहा कि दुर्घटनाओं से समाज और राष्ट्र पर जबरदस्त बोझ पड़ता है और सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मौत होने से 91.16 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

सड़क परिवहन, राजमार्ग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री गडकरी ने सेव लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से तैयार विश्व बैंक की रिपोर्ट 'सड़क दुर्घटनाओं में आकस्मिक अभिघात एवं दिव्यांगता: भारतीय समाज पर बोझ' जारी करते हुए कहा कि उनका मंत्रालय इस चिंताजनक परिदृश्य को लेकर गरीबों के हितों की रक्षा के लिये नीतियां बनाएगा और कई सुधारात्मक कदम उठाएगा।

दुनिया में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मौत भारत में होती हैं। देश में प्रतिवर्ष 4.5 लाख सड़क दुर्घटनाओं में 1.5 लाख लोगों की मौत हो जाती है जबकि 4.5 लाख से अधिक लोग दिव्यांग हो जाते हैं। इसके अलावा देश के सकल घरेलू उत्पाद के 3.14 प्रतिशत हिस्से का नुकसान हो जाता है।

गडकरी ने विश्व बैंक की रिपोर्ट को आंखें खोलने वाला करार देते हुए कहा, ''सरकार के लिये प्रत्येक व्यक्ति का जीवन बहुमूल्य है, फिर चाहे वह गरीब परिवार से हो या अमीर परिवार से। शहरी इलाके से हो या ग्रामीण इलाके से। पुरुष हो या महिला या फिर समाज के किसी भी वर्ग से संबंध रखता हो। परिस्थितियां चिंताजनक हैं...कोविड-19 में बहुत मौतें हुई हैं...लेकिन यह कोविड-19 से भी अधिक खतरनाक है। ''

उन्होंने कहा कि भारत में किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने पर 3.65 लाख जबकि मामूली रूप से घायल होने पर 77,938 रुपये का नुकसान होता है और एक व्यक्ति की मौत होने से 91.16 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

उन्होंने कहा, ''लिहाजा मौत होने पर हुआ नुकसान घायल होने पर होने से वाले नुकसान से 100 गुणा अधिक है। अगर हम सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति को मौत से बचाने में सफल रहते हैं और किसी व्यक्ति को मामूली चोट लगती है तो हम प्रति व्यक्ति 90 लाख रुपये बचा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO