लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सड़क दुर्घटना : कैब चालक की मौत, पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 19, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून दिल्ली के दक्षिण पूर्वी इलाके में बारापुला फ्लाईओवर के नीचे पुलिस के एक कांस्टेबल ने कार चलाते हुए एक वाहन को टक्कर मार दी जिससे उसके चालक की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मृतक एक कैब चालक था।

उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर हुई और मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी प्रेमपाल के रूप में की गई है।

जांच में पता चला कि कांस्टेबल मोहित भारद्वाज (35 वर्षीय) के 100 कार चला रहा था और उसने कैब को पीछे से टक्कर मारी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आरपी मीणा ने बताया, ‘‘भारद्वाज उत्तर प्रदेश के गौतमनगर जिले का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

उन्होंने बताया कि निजामुद्दीन पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा-279 (लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा-304ए (लापरवाही की वजह से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मीणा ने बताया, ‘‘ भारद्वाज वर्ष 2009 से ही दिल्ली पुलिस में कार्यरत है और इस समय नयी दिल्ली जिले में तैनात है। उसके पिता हरिओम भी उपनिरीक्षक हैं और सुरक्षा इकाई में तैनात हैं।’’

पुलिस के मुताबिक ड्यूटी खत्म कर भारद्वाज ने घर जाने से पहले वाहन में ही शराब पी। एमएलसी रिपोर्ट के मुताबिक घटना के समय उसके खून में शराब का स्तर 63 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान