लाइव न्यूज़ :

जयललिता के चालक की सड़क दुर्घटना में मौत का मामला फिर से खोला गया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 18:43 IST

Open in App

सलेम (तमिलनाडु), 21 अक्टूबर सलेम ग्रामीण पुलिस ने दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के कार चालक, कनगराज के सड़क दुर्घटना मामले को फिर से खोला है।

अप्रैल 2017 में नीलगिरी जिले के कोडनाड एस्टेट में डकैती के पांच दिन बाद कनगराज की मौत हो गई थी।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि जिला अदालत से आवश्यक आदेश मिलने के बाद मामले को फिर से खोला गया है और जल्द ही जांच शुरू की जाएगी।

कोडनाड क्षेत्र में कीमती सामान लूट लिया गया था जबकि सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी गई थी। डकैती और हत्या मामले के मुख्य संदिग्ध कनगराज की 28 अप्रैल को सलेम-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

कनगराज और उसके भाई के परिवार के सदस्यों ने दुर्घटना को हत्या मानकर शिकायत दर्ज कराई थी, क्योंकि एक अन्य संदिग्ध सायन भी उसी समय केरल के पलक्कड़ में एक दुर्घटना का शिकार हुआ था, जिसमें उसकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई थी।

हालांकि जांच के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कनगराज के नशे में होने का हवाला देकर मामले को बंद कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि चूंकि डकैती और हत्या के मामले में नीलगिरी जिले की एक अदालत में सुनवाई चल रही थी इसलिए सलेम ग्रामीण पुलिस ने इस मामले को फिर से खोल दिया है और इसकी जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित