लाइव न्यूज़ :

Road Accident: महाराष्ट्र के लातूर में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 53 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2023 14:05 IST

अधिकारी ने बताया कि सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए मुरुड के एक ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में उनमें से 16 को इलाज के लिए लातूर के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। 

Open in App
ठळक मुद्दे हादसा सुबह साढ़े आठ बजे के करीब बोरगांव काले गांव के समीप हुआ।बस लातूर के जरिए निलंगा से पुणे जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन से बचने की कोशिश में बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।

लातूः महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक बस पलटने से मंगलवार को 53 यात्री घायल हो गए। हेड कांस्टेबल रतन शेख ने बताया कि यह हादसा सुबह साढ़े आठ बजे के करीब बोरगांव काले गांव के समीप हुआ जब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस लातूर के जरिए निलंगा से पुणे जा रही थी।

उन्होंने बताया कि बस एक संकरे पुल पर थी तभी चालक ने विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन से बचने की कोशिश करते हुए वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण बस पलट गयी। घटनास्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने फौरन आपात चिकित्सा सेवा नंबर ‘‘108’’ पर फोन किया।

अधिकारी ने बताया कि सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए मुरुड के एक ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में उनमें से 16 को इलाज के लिए लातूर के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों