लाइव न्यूज़ :

डेटा साइंस में डिग्री पाठ्यक्रम की पढ़ाई करने वाले छात्रों की मदद करेगा आरएनटीबीसीआई

By भाषा | Updated: December 17, 2021 16:06 IST

Open in App

चेन्नई, 17 दिसंबर रेनॉल्ट निसान टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस सेंटर इंडिया (आरएनटीबीसीआई) प्राइवेट लिमिटेड ने इच्छुक छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास (आईआईटी-मद्रास) के साथ भागीदारी की है। यह सेंटर वैश्विक स्तर पर वाहन निर्माता रेनॉल्ट और निसान का समर्थन करता है। आईआईटी मद्रास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आरएनटीबीसीआई कॉर्पोरेट-सामाजिक जिम्मेदारी पहल के तहत आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के 100 छात्रों को आईआईटी-मद्रास में प्रोग्रामिंग और डेटा साइंस में स्नातक की डिग्री हासिल करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।

आईआईटी-मद्रास ने 2020 में अपने पहले ऑनलाइन डिग्री कोर्स बीएससी प्रोग्रामिंग और डेटा साइंस की शुरुआत की थी।

उद्घाटन समारोह में भाग लेने वाले आरएनटीबीसीआई के प्रबंध निदेशक देबाशीष नियोगी ने कहा, ''हमें आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के 100 छात्रों को प्रोग्रामिंग और डेटा साइंस में करियर बनाने के अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए आईआईटी मद्रास के साथ साझेदारी करने की खुशी है।''

आईआईटी मद्रास में (बीएससी कार्यक्रम) समन्वयक प्रोफेसर एंड्रयू थंगराज ने कहा, ''हमारे पास विभिन्न पृष्ठभूमि के छात्र हैं, जिन्हें वित्तीय सहायता की आवश्यकता है। आरएनटीबीसीआई से मिली छात्रवृत्ति उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी ... हम आरएनटीबीसीआई के साथ साझेदारी की खुशी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे