लाइव न्यूज़ :

आरएमपी नेता को जान से मारने की धमकी मिली, पुलिस ने शुरू की जांच

By भाषा | Updated: July 20, 2021 13:48 IST

Open in App

कोझीकोड (केरल) 20 जुलाई रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी (आरएमपी) के नेता एन वेणु को कथित तौर पर एक पत्र मिला है जिसमें धमकी दी गई है कि अगर उनकी पार्टी के नेता माकपा के नेताओं की आलोचना जारी रखेंगे तो उन्हें और पार्टी के दिवंगत संस्थापक टी पी चंद्रशेखरन के बेटे अभिनंद की हत्या कर दी जाएगी।

कोझिकोड ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ए श्रीनिवास ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरएमपी सचिव एन वेणु को संबोधित पत्र यहां वडकारा में पार्टी विधायक के कार्यालय में आया था।

उन्होंने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि पत्र एसएम स्ट्रीट डाकघर से पोस्ट किया गया है... सोमवार शाम को मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।”

आरएमपी सूत्रों ने यहां कहा कि पत्र पर "पीजे वॉयस" के तौर पर हस्ताक्षर किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, माकपा के वरिष्ठ नेता पी जयराजन के समर्थकों का एक प्रचार समूह है, जिसका नाम ‘पीजे आर्मी’ है, जो पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर सक्रिय है।

माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ उम्मीदवार के खिलाफ कांटे की टक्कर में आरएमपी नेता और टी पी चंद्रशेखरन की विधवा छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में वडकारा से जीत गई थीं।

डीवाईएफआई के पूर्व कोझीकोड जिला सचिव और माकपा सदस्य, टी पी चंद्रशेखरन ने 2009 में आरएमपी नाम से एक अलग पार्टी बनाई थी। 2012 में उनकी राजनीतिक गुंडों ने हत्या कर दी थी। आरोप है उनकी हत्या में मार्क्सवादी पार्टी का हाथ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह