रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष बसपा में शामिल
By भाषा | Updated: April 7, 2021 22:40 IST2021-04-07T22:40:20+5:302021-04-07T22:40:20+5:30

रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष बसपा में शामिल
हापुड़ (उप्र), सात अप्रैल राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार त्यागी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गये है।
त्यागी को बसपा के समन्वयक प्रदीप जाटव और जिलाध्यक्ष ए के कर्दम ने बसपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
जाटव ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि
मौजूदा केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान हो गया है।
उन्होंने कहा कि त्यागी के बसपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।