लाइव न्यूज़ :

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: December 2, 2020 16:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुधवार को कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी प्रदर्शनों को समर्थन देना जारी रखेगी।

चौधरी ने दिल्ली में सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे कुछ किसानों से मुलाकात की, हालांकि उन्होंने इस मुलाकात को ''गैर-राजनीतिक'' बताया।

चौधरी ने कहा, ''हालात को लेकर हर कोई चिंतित है। दिल्ली सीमा पर आंदोलन शुरू हुए तो कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन पंजाब में डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय से प्रदर्शन चल रहे हैं।''

रालोद नेता चौधरी ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''मैं किसानों से मिलने इसलिये गया क्योंकि मुझे लगता है कि यह मेरा कर्तव्य है। मैं सेवा भाव के साथ किसानों को लंगर प्रसाद वितरित करने गया था। यह राजनीतिक मुलाकात नहीं थी।''

चौधरी ने कहा कि उन्होंने अनेक प्रदर्शनकारियों से मुलाकात और बात की और ''ऐसा लगता है कि किसान तब तक पीछे नहीं हटेंगे'' जब तक उनकी मांगें नहीं मान ली जातीं।

नए कृषि कानूनों पर पार्टी के रुख के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि रालोद शुरूआत से ही इन कानूनों का विरोध और इन पर सवाल उठाती रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू