लाइव न्यूज़ :

रालोद नेता डॉ मैराजुद्दीन अहमद ने कहा : मुनव्वर राणा के बयान के गलत मायने निकाले गए

By भाषा | Updated: November 5, 2020 16:30 IST

Open in App

मेरठ, पांच नवम्बर । फ्रांस में हुए आतंकी हमलों को लेकर मशहूर शायर मुनव्वर राणा के विवादित बयान को रालोद नेता एवं पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद ने आपसी सौहार्द बनाने की कोशिश करार दिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भेजकर राणा पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित इस पत्र में पूर्व सिंचाई मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अहमद ने कहा है कि मुनव्वर राणा के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और गलत मायने निकाले गये हैं।

पूर्व सिंचाई मंत्री ने कहा ‘‘ राणा ने जो बयान दिया है, वह किसी धर्म या जाति के लोगों या धर्म के प्रति किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं दिया है, उनका बयान ऐसे लोगों के खिलाफ था जो राष्ट्र विरोधी बयान देते हैं और देश को तोड़ने की बात करते हैं।’’

पत्र में डॉ अहमद ने लिखा है कि मुनव्वर राणा भारत के एक जिम्मेदार नागरिक हैं तथा साहित्य में उनकी एक अलग पहचान है। उन्होंने लिखा है ‘‘ऐसे व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होना भारतीय संविधान की मूल भावना के विपरीत है। पूरी दुनिया में मुन्नवर राणा को सम्मान से देखा जाता है।’’

पूर्व सिंचाई मंत्री ने अपने इस पत्र की एक प्रति प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी को भी भेजी है।

गौरतलब है कि गत दो नवम्बर को राणा द्वारा फ्रांस की घटना को कथित समर्थन देने के बाद लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज कोतवाली में उनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। यह एफआईआर हजरतगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर दीपक पाण्डेय ने दर्ज कराई है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह