लाइव न्यूज़ :

रालोद नेता ने अपने काफिले पर हमले के लिए भतीजों पर आरोप लगाया: पुलिस

By भाषा | Updated: December 6, 2021 17:21 IST

Open in App

बुलंदशहर (उप्र), छह दिसंबर उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के सदर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख हाजी यूनुस ने अपने चार भतीजों पर उनपर हमला करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। रविवार शाम को अज्ञात हमलवारों ने यूनुस के काफिले पर हमला कर उनके एक साथी की गोली मारकर हत्या कर दी थी और पांच अन्य हमले में जख्मी हुए थे।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यूनुस ने उनके काफिले पर हमला करने की साजिश रचने के आरोप में छह लोगों को नामज़द किया है, जिसमें उनके चार भतीजे शामिल हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने आठ से 10 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हमला किया।

एसएसपी ने बताया कि अपनी शिकायत में यूनुस ने कहा कि उनके भतीजों अनस, दानिश, ज़ैद और असद ने अपने दोस्त, नवेद व हारिस के साथ मिलकर हमले की साजिश रची। उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपने बड़े भाई हाजी अलीम और उनकी पत्नी रिहाना की हत्या का मुकदमा लड़ रहे हैं, जिसमें उनके भतीजों की संलिप्तता है। यूनुस बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व नेता हैं और शनिवार को ही राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) में शामिल हुए थे।

सिंह ने कहा कि अनस अपने पिता अलीम की हत्या में कथित भूमिका के लिए पिछले डेढ़ साल से बुलंदशहर जेल में बंद है, जबकि वह और उसके अन्य भाई अपनी मां रिहाना की हत्या के आरोपों का भी सामना कर रहे हैं।

एसएसपी ने कहा कि यूनुस ने अपनी शिकायत में जिन छह लोगों को नामज़द किया है, उनमें से दो तो हमले से एक दिन पहले यानी शनिवार को ही देश से चले गए हैं, जबकि अन्य के बारे में भी शक है कि वे भी देश छोड़ने की फिराक में हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी कर दिया है।

यूनुस का काफिला रविवार शाम को भाजपुरा गांव में शादी समारोह से लौट रहा था, तभी करीब आठ से 10 बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और पांच अन्य जख्मी हो गए।

यूनुस के सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी गोलीबारी की, जिस वजह से हमलावरों को भागना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों