लाइव न्यूज़ :

डीजल-पेट्रोल पर शुल्क घटाओ, फिल्म को टैक्स फ्री घोषित करने का क्या अर्थ है, यूपी में 'द कश्मीर फाइल्स' को टैक्स फ्री किए जाने पर जयंत चौधरी

By अनिल शर्मा | Updated: March 15, 2022 13:30 IST

राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने द कश्मीर फाइल्स को यूपी में टैक्स फ्री किए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर शुल्क घटाना है तो सरकार डीजल और पेट्रोल पर से शुक्ल घटाए। फिल्मों को टैक्स फ्री करने का क्या मतलब है।

Open in App
ठळक मुद्देरालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने यूपी में द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री किए जाने पर सरकार पर निशाना साधा हैचौधरी ने कहा कि सरकार डीजल और पेट्रोल पर से शुक्ल घटाए फिल्मों को टैक्स फ्री करने का क्या मतलब है

लखनऊः 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को बढ़ावा देने के लिए कई राज्य सरकारें इसको टैक्स फ्री कर दी हैं। हरियाणा, गुजरात और कर्नाटक के बाद उत्तर प्रदेश में भी इसे टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है जबकि राजस्थान में कांग्रेस विधायक ने भी इसे टैक्स फ्री किए जाने की वकालत की है। 

इस बीच राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर शुल्क घटाना है तो सरकार डीजल और पेट्रोल पर से शुक्ल घटाए। किसान के ट्रैक्टर और उपरकरण पर टैक्स घटाए, फिल्मों को टैक्स फ्री करने का क्या मतलब है।

जयंत चौधरी ने ट्वीट में लिखा- डीजल-पेट्रोल पर शुल्क घटाओ। किसान के ट्रैक्टर और उपकरण पर टैक्स घटाओ। Cinema Film को टैक्स फ्री घोषित करने का क्या अर्थ है?

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि फिल्म ने पश्चिमी देशों को जगाया है और उन्हें कश्मीर की असलियत के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, "हम एक जगह से दूसरी जगह गए और लोग...कश्मीर की असली तस्वीर देखकर हैरान रह गए।" बकौल विवेक, पश्चिमी देशों में कश्मीर को लेकर कई तरह की गलत सूचनाएं हैं।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सजयंत चौधरीराष्ट्रीय लोक दलउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी