डीजल-पेट्रोल पर शुल्क घटाओ, फिल्म को टैक्स फ्री घोषित करने का क्या अर्थ है, यूपी में 'द कश्मीर फाइल्स' को टैक्स फ्री किए जाने पर जयंत चौधरी
By अनिल शर्मा | Updated: March 15, 2022 13:30 IST2022-03-15T13:26:21+5:302022-03-15T13:30:00+5:30
राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने द कश्मीर फाइल्स को यूपी में टैक्स फ्री किए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर शुल्क घटाना है तो सरकार डीजल और पेट्रोल पर से शुक्ल घटाए। फिल्मों को टैक्स फ्री करने का क्या मतलब है।

डीजल-पेट्रोल पर शुल्क घटाओ, फिल्म को टैक्स फ्री घोषित करने का क्या अर्थ है, यूपी में 'द कश्मीर फाइल्स' को टैक्स फ्री किए जाने पर जयंत चौधरी
लखनऊः 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को बढ़ावा देने के लिए कई राज्य सरकारें इसको टैक्स फ्री कर दी हैं। हरियाणा, गुजरात और कर्नाटक के बाद उत्तर प्रदेश में भी इसे टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है जबकि राजस्थान में कांग्रेस विधायक ने भी इसे टैक्स फ्री किए जाने की वकालत की है।
इस बीच राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर शुल्क घटाना है तो सरकार डीजल और पेट्रोल पर से शुक्ल घटाए। किसान के ट्रैक्टर और उपरकरण पर टैक्स घटाए, फिल्मों को टैक्स फ्री करने का क्या मतलब है।
डीज़ल पेट्रोल पर शुल्क घटाओ
— Jayant Singh (@jayantrld) March 14, 2022
किसान के ट्रैक्टर और उपकरण पर टैक्स घटाओ
Cinema Film को टैक्स फ़्री घोषित करने का क्या अर्थ है?
जयंत चौधरी ने ट्वीट में लिखा- डीजल-पेट्रोल पर शुल्क घटाओ। किसान के ट्रैक्टर और उपकरण पर टैक्स घटाओ। Cinema Film को टैक्स फ्री घोषित करने का क्या अर्थ है?
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि फिल्म ने पश्चिमी देशों को जगाया है और उन्हें कश्मीर की असलियत के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, "हम एक जगह से दूसरी जगह गए और लोग...कश्मीर की असली तस्वीर देखकर हैरान रह गए।" बकौल विवेक, पश्चिमी देशों में कश्मीर को लेकर कई तरह की गलत सूचनाएं हैं।