राजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

By एस पी सिन्हा | Updated: April 13, 2026 17:35 IST2026-04-13T17:34:53+5:302026-04-13T17:35:05+5:30

तेजस्वी प्रसाद यादव छात्र राजद के नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस नए प्रकोष्ठ का उद्देश्य देशभर में शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए काम करना होगा। इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला। 

RJD's Tejashwi Yadav Renames Chhatra RJD; Announces Formation of New Organization, 'Socialist Students Association of India' | राजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

राजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

पटना: बिहार में एक ओर जहां सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी गहमागहमी के बीच नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने छात्र राजद को भंग कर दिया है| पटना स्थित राजद कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने छात्र राजनीति के लिए एक नए राष्ट्रीय मंच के गठन का ऐलान किया। तेजस्वी प्रसाद यादव छात्र राजद के नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस नए प्रकोष्ठ का उद्देश्य देशभर में शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए काम करना होगा। इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला। 

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में मुख्यमंत्री का निर्णय जनता के जनादेश से नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा लिया जा रहा है। तेजस्वी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री पर कहा कि यहां तो सब कोई मुख्यमंत्री बनने में लगा हुआ है। अब कौन बनेगा, नहीं बनेगा यह हम नहीं जानते हैं। लेकिन जी भी बनेगा वह जनादेश के खिलाफ होगा। सब नेता नीतीश जी के आवास का चक्कर लगा रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, जो भी सरकार बनेगी गुजरात से चलेगी और यह बात हम लोग चुनाव में भी बोलते थे कि एनडीए आएगा तो गुजरात से ही सरकार चलेगी और यह भी बोलते थे कि नीतीश जी को रहने नहीं दिया जाएगा। 

अब कौन बनता है नहीं बनता है यह सब के मन में लड्डू है। सब अपना-अपना चलवा रहा है मीडिया को बोल देता है कि ताकि अपना नाम चलता रहे। इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। सीएम कौन होगा ये तो 2 लोग ही तय करेगा। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी जाते-जाते बिहार का खजाना खत्म कर गए हैं, जाते-जाते बिहार का खजाना खत्म और 20 साल राज करने के बाद भी बिहार में सबसे ज्यादा गरीबी बिहार में प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है। 

प्रति व्यक्ति निवेश में भी सबसे कम है शिक्षा स्वास्थ्य में भी सबसे पिछड़े राज्यों में हम लोग आते हैं। ना इंडस्ट्री है ना कारखाना है जो वादा इन लोगों ने किया था वो को पूरा करना तो छोड़िए 2 महीने में एक भी कैबिनेट का बैठक नहीं हो पाया, जो आज तक ऐसा नहीं हुआ था। तेजस्वी ने कहा कि अब जो है सरकार बदल रही है सरकार को और नई सरकार सरकार ही बना रही है। यह ताज्जुब वाली बात है। बिहार क्राइम में बढ़ रहा है। अखबारों के पन्ने लाल हैं कहां नहीं क्राइम हो रहा है। कोई सूद लेने वाला नहीं है तो बिहार को तो भाजपा और एनडीए ने बर्बाद कर दिया है और अब तो और खत्म कर देगी। 

वहीं, छात्र राजद को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्र राजद को समाप्त कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट का 2006 में एक निर्णय आया था कि कोई भी पार्टी अपने पार्टी के नाम से छात्र संगठन नहीं बनाएं। हम लोग जेएनयू और दिल्ली में भी चुनाव लड़ते हैं, हमारा छात्र संगठन दिल्ली में मजबूती से है। उन्होंने यह भी कहा, हमलोगों ने निर्णय लिया है कि अब हमारा छात्र संगठन जो होगा वह ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’(एसएसएआई) होगा। यह हमारे छात्र का प्रकोष्ठ बन गया है, जो देश भर में अब काम करेगा। इसके अध्यक्ष नवल किशोर यादव होंगे जो शिक्षक हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने नया लोगो और सिंबल भी लॉन्च किया।

Web Title: RJD's Tejashwi Yadav Renames Chhatra RJD; Announces Formation of New Organization, 'Socialist Students Association of India'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे