लाइव न्यूज़ :

JDU नेता नरेंद्र सिंह से अचानक मिले RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, जदयू में जाने की अटकलें

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2019 19:27 IST

राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह मुलाकात राजनीतिक नहीं है. उन्होंने इन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि वह जदयू में शामिल होंगे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके जदयू में जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है. वह राजद के सिपाही हैं और पार्टी के लिए काम करते रहेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया में बात आने पर राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह मुलाकात राजनीतिक नहीं है. पूर्व सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि उनके जदयू में जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है

बिहार के राजनीतिक गलियारे में आज उस वक्त राजनीतिक सरगर्मी बढ गई जब जदयू नेता व पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह अचानक राजद के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. रघुवंश प्रसाद सिंह के पटना स्थित आवास पर मिलने पहुंच गए. दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बात हुई. हालांकि, दोनों नेताओं ने इसे औपचारिक मुलाकात करार दिया. 

बताया जा रहा है कि बिहार के इन दोनों प्रमुख नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान राजनीति बातें हुई. वहीं, नरेंद्र सिंह ने कहा है कि इस मुलाकात को लेकर वे जल्द खुलासा करेंगे. यहां बता दें कि कई बार विधानसभा के सदस्य रहे नरेंद्र सिंह नीतीश सरकार में मंत्री भी रह चुके है.

वहीं, मीडिया में बात आने पर राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह मुलाकात राजनीतिक नहीं है. उन्होंने इन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि वह जदयू में शामिल होंगे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके जदयू में जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है. वह राजद के सिपाही हैं और पार्टी के लिए काम करते रहेंगे.

हालांकि, उन्‍होंने एक बार फिर कहा कि नीतीश कुमार से उन्‍हें कोई परहेज नहीं है. गैर भाजपा दलों का हमलोग हमेशा स्वागत करते हैं. उधर जदयू नेता व पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह ने रघुवंश सिंह से हुई मुलाकात को व्यक्तिगत बताया.

उन्होंने कहा कि यह उनकी व्‍यक्तिगत मुलाकात थी. हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि राजनीति में संभावनाओं के सारे दरवाजे खुले होते हैं. इसमें न तो कोई स्थायी दोस्त होता है और न ही कोई स्थायी दुश्मन. उन्‍होंने कहा कि यदि राजनीतिक मुलाकात होगी तो उसे भी हम नहीं छिपाएंगे.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया