लाइव न्यूज़ :

नीतीश के शपथग्रहण का बहिष्कार करेगा राजद

By भाषा | Updated: November 16, 2020 13:13 IST

Open in App

पटना, 16 नवंबर बिहार में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के लिए सोमवार शाम को आयोजित होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार करेगा।

राजद के ट्वीट किया, ‘‘राजद शपथ ग्रहण का बहिष्कार करता है। बदलाव का जनादेश राजग के विरुद्ध है। जनादेश को 'शासनादेश' से बदल दिया गया।’’

विपक्षी पार्टी ने राजग पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘बिहार के बेरोजगारों, किसानों, संविदाकर्मियों और नियोजित शिक्षकों से पूछिए कि उन पर क्या गुजर रही है। राजग के फर्जीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जन प्रतिनिधि हैं और जनता के साथ खड़े हैं। ’’

गौरतलब है कि नीतीश कुमार सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।

हाल में सम्पन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राजग को 125 सीटें हासिल हुई थीं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिली थी । विपक्षी राजद को 75 सीटों पर जीत मिली थीं। भाजपा को 74 सीटें और जदयू को 43 सीटें हासिल हुई थी।

राजद ने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘बिहार में दो मजबूरों की मजबूर सरकार बन रही है। एक शक्तिविहीन, शिथिल और भ्रष्ट प्रमाणित हो चुके मजबूर मुख्यमंत्री और दूसरा चेहरा विहीन एवं तन्त्र प्रपंच को मजबूर वरिष्ठ घटक दल।’’

लालू प्रसाद की पार्टी ने कहा, ‘‘इनकी मजबूरी का कारण राजद का जनाधार और बिहार के लोगों द्वारा तेजस्वी यादव को अपना सर्वाधिक प्रिय नेता स्वीकार कर लेना है।’’

राजद ने अपने ट्वीट में नीतीश कुमार पर भी तंज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह