लाइव न्यूज़ :

60 दिन बाद पटना लौटे तेजस्वी यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने "टूरिस्ट" कहा, बिहार में सियासत शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2021 13:45 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि कोरोना के आंकडे 500 से कम होते ही लोग घूमना शुरू कर देते हैं, तेजस्वी भी महामारी का असर कम होने के बाद बिहार विचरण के लिए आए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव का स्वागत करते हुए कहा कि महामारी का असर कम हो गया है.तेजस्वी बिहार दौरे पर आएं हैं, यहां वह कुछ दिनों तक प्रवास करेंगे. तेजस्वी पर तंज कसते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि यह आदेश सिर्फ मंत्रियों के लिए था, वह भी सिर्फ 15 दिन के लिए.

पटनाःराजद विधायक और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आज करीब 2 महीनों बाद पटना लौटने के साथ सी बिहार में सियासत शुरू हो गई है.

 

राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी अब एक के बाद एक शुरू हो गई है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "टूरिस्ट" करार दे दिया. उन्होंने कहा कि कोरोना के आंकडे 500 से कम होते ही लोग घूमना शुरू कर देते हैं, तेजस्वी भी महामारी का असर कम होने के बाद बिहार विचरण के लिए आए हैं.

डॉ जायसवाल भाजपा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में पर्यटन के लिए जिस तरह से बाहर के राज्यों और देशों से लोग आते हैं, ठीक वैसे ही यहां के नेता प्रतिपक्ष भी कुछ दिनों के लिए टूरिस्ट की तरह ठहरने आये हैं.

उन्होंने तेजस्वी यादव का स्वागत करते हुए कहा कि महामारी का असर कम हो गया है, यह सबसे बेहतर समय है टूरिज्म को लेकर, इसलिए तेजस्वी बिहार दौरे पर आएं हैं, यहां वह कुछ दिनों तक प्रवास करेंगे. इसके बाद फिर से वापस चले जाएंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जनप्रतिनिधियों को कोरोना काल में घर में रहने की बात पर तेजस्वी पर तंज कसते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि यह आदेश सिर्फ मंत्रियों के लिए था, वह भी सिर्फ 15 दिन के लिए. यह अच्छी बात है कि सरकार की बातों को तेजस्वी ने इतनी गंभीरता से लिया कि पूरे तीन महीनों तक घर से बाहर नहीं निकले. इसके लिए उन्हें धन्यवाद.

मोदी कैबिनेट के विस्तार को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो चर्चाएं चल रही है, वह पूरी तरह से गलत है. नीतीश जी अपनी आंखों का इलाज कराने के लिए नई दिल्ली गए हैं, जहां उनका ऑपरेशन होना है. डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजली देते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि उन्होंने एक सपना देखा था कि एक देश, एक कानून का, जिसमें धारा 370 बड़ी बाधा बन गई थी.

लेकिन दो साल पहले इस धारा को खत्म कर उनका सपना साकार पूरा किया गया. आज उनकी पुण्यतिथि पर राज्य के सभी बुथों पर पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. यहां बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सरकार के खिलाफ काफी आक्रामक तेवर में नजर आये. उन्होंने नीतीश कुमार पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए लोजपा में हुई टूट का पूरा ठीकरा उनके(नीतीश) के माथे पर फोड़ दिया.

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवभारतीय जनता पार्टीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों