लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव और मीसा भारती सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी, लोकसभा चुनाव में टिकट देने के नाम पर पांच करोड़ ठगी करने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: September 22, 2021 21:18 IST

कांग्रेस नेता ने मुकदमे में आरोप लगाया है कि राजद में उनसे लोकसभा चुनाव का टिकट देने के नाम पर पांच करोड़ रुपये ठग लिए गए. टिकट भी नहीं दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देसदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश तथा राजेश राठौर सहित कुल छह लोगों को आरोपित बनाया गया.तेजस्वी यादव और मदन मोहन झा को पांच करोड़ रुपये दिए थे.एसएसपी उपेंद्र शर्मा के माध्‍यम से कोतवाली थाना को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया.

पटनाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व उनकी बहन राज्यसभा सदस्य डा. मीसा भारती सहित छह लोगों पर पटना के कोतवाली थाना में ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है.

उनपर बीते लोकसभा चुनाव में पैसे लेकर टिकट नहीं देने का आरोप लगाया गया है. यह पूरा मामला लोकसभा चुनाव में रुपये देकर टिकट बांटने से जुड़ा हुआ है. इस मामले को लेकर परिवादी ने इन नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज कारने के लिए याचिका दायर की थी. इसके बाद कोर्ट ने इन सभी पर परिवादी की रिपोर्ट पर प्राथमिकी करने के आदेश दिये.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेसी नेता संजीव कुमार सिंह के दायर परिवाद पत्र मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मीसा भारती सहित छह लोगों के खिलाफ कोर्ट ने पटना के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था. यह मामला लोकसभा चुनाव में टिकट देने के नाम पर पांच करोड़ रुपये ठगी करने का है.

कांग्रेसी नेता ने इस मामले में तेजस्वी यादव पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता व अधिवक्‍ता संजीव कुमार सिंह ने पटना के मुख्‍य न्‍यायिक दंडाधिकारी की अदालत में 18 अगस्त को तेजस्वी यादव व मीसा भारती तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश तथा राजेश राठौर सहित कुल छह लोगों को आरोपित बनाया गया.

संजीव कुमार सिंह ने उनपर बीते लोकसभा चुनाव में पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया है. अपने आवेदन में संजीव कुमार सिंह ने कहा है कि टिकट देने के नाम पर पांच करोड़ की ठगी की गई है. कांग्रेस नेता ने मुकदमे में आरोप लगाया है कि राजद में उनसे लोकसभा चुनाव का टिकट देने के नाम पर पांच करोड़ रुपये ठग लिए गए. टिकट भी नहीं दिया गया.

फिर, बाद में विधानसभा चुनाव का टिकट देने का गलत आश्वासन दिया गया. संजीव का आरोप है कि उन्‍होंने टिकट के लिए राजद कार्यालय में तेजस्वी यादव और मदन मोहन झा को पांच करोड़ रुपये दिए थे. बाद में टिकट नहीं मिलने पर रुपये वापस मांगने पर तेजस्वी यादव ने हत्‍या की धमकी दी थी.

संजीव कुमार सिंह के मुकदमे में सीजेएम कोर्ट ने 16 सितंबर को पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के माध्‍यम से कोतवाली थाना को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया. इसके बाद आज यह प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. वहीं, इस मामले में तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो तो सब साफ हो जाएगा. आरोप लगाने वाले से यह भी पूछना जरूरी है कि उसके पास पांच करोड़ रुपये कहां से आए? कानून अपना काम करेगा.

टॅग्स :बिहारपटनामीसा भारतीआरजेडीतेजस्वी यादवकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे