राजद ने पटना में पोस्टर के जरिए केन्द्र पर साधा निशाना, लगाया आरोप- ईडी और सीबीआई का किया जा रहा है दुरुपयोग

By एस पी सिन्हा | Updated: April 11, 2023 18:19 IST2023-04-11T18:18:17+5:302023-04-11T18:19:22+5:30

RJD targets Center through posters in Patna, alleges ED and CBI are being misused | राजद ने पटना में पोस्टर के जरिए केन्द्र पर साधा निशाना, लगाया आरोप- ईडी और सीबीआई का किया जा रहा है दुरुपयोग

पटना में राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर

पटना: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से दिल्ली में ईडी के द्वारा की गई पूछताछ को लेकर ईडी और सीबीआई के खिलाफ पटना में राजद कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया है। इस बार जो पोस्टर लगा है वो सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दिखाई दे रहा है। 

यह पोस्टर पटना में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, पोस्टर में एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ लिखा है- ‘लालू परिवार सहित तमाम विपक्षी दलों के लोगों को सीबीआई और ईडी का प्रयोग कर हम विपक्ष विहीन भारत बनाएंगे। पोस्टर में सीबीआई को पिंजड़े में बंद तोता के रूप में दिखाया गया है। वहीं, पोस्टर में दूसरी तरफ नीतीश कुमार और तेजस्वी को दिखाते हुए लिखा गया है ,’सारे विपक्ष को एक कर आओ हम महागठबंधन बनाएं।’ 

बता दें कि रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में मनी लौंड्ररिंग को लेकर आज दिल्ली में ईडी की तेजस्वी यादव से पूछताछ की है। इसे लेकर राजद नेताओं का कहना है कि इसमें तेजस्वी यादव पर आरोप नहीं है। फिर भी उन्हें इस मामले में घसीट कर बार-बार परेशान किया जा रहा है। 

Web Title: RJD targets Center through posters in Patna, alleges ED and CBI are being misused

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे