लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार पर राजद ने साधा निशाना, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत पर हमला किया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2021 18:54 IST

बिहार के सभी जिलों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुका है. ऐसा पहली बार है कि पेट्रोल की कीमत में इस तरह की वृद्धि देखी जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देपटना में पेट्रोल 100.47 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.मोदी तुझे पेट्रोल-डीज़ल और किसानों के विरुद्ध एक ट्वीट करने का कितने करोड़ देता था?राजद ने पेट्रोल के बढते दाम को लेकर अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर हमला बोला था.

पटनाः पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी हमलावर बन गई है.

 

इस मुद्दे पर राजद ने पहले अमिताभ बच्चन पर निशाना साधा और अब फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार पर भी निशाना साधा है. बता दें कि बिहार के सभी जिलों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुका है. ऐसा पहली बार है कि पेट्रोल की कीमत में इस तरह की वृद्धि देखी जा रही है. राजधानी पटना में पेट्रोल 100.47 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

 

इसके बाद राजद ने ट्वीट कर हमला बोलते हुए कहा है कि अरे ओ उछल कूद करने वाले नचनिया अक्षय कुमार, अपने आका से आम की गुठली चुसवा ली हो तो बाइसिकल निकाल लें. रास्ते में नाचने और ट्वीटयाने का खूब पैसा मिलेगा. राजनीति का ज़्यादा ही खिलाड़ी बन रहा है तो आ जा बिहार आके चुनाव लड़ ले यहां सभी जिलों में पेट्रोल 100 पार है.

पार्टी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि, 'अच्छा अक्षय कुमार तू यह बता, मोदी तुझे पेट्रोल-डीज़ल और किसानों के विरुद्ध एक ट्वीट करने का कितने करोड़ देता था?' वहीं उनकी पत्नी को संबोधित करते हुए आधिकारिक हैंडल से लिखा है कि ’प्रिय ट्विंकल खन्ना जी, आजकल आपकी रसोई में सब्जी, तेल और गाड़ियों का पेट्रोल-डीजल ये खिलाड़ी फ़्री ला रहे है का?

यहां उल्लेखनीय है कि इससे पहले राजद ने पेट्रोल के बढते दाम को लेकर अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर हमला बोला था. अमिताभ के बच्चन के पुराने ट्वीट को राजद ने शेयर करते हुए बड़ी ही आपत्तिजनक शब्दों में लिखा है कि दो कौड़ी का महानायक मोदी से करोड़ों लेकर ट्वीट करता था, अब बेशर्म की जुबान पर ताला जड़ दिया गया है.

क्या आइने में चेहरा देखने लायक है? गरीब, किसान और मध्यम वर्ग मर रहा है अब तो ट्वीट कर दे मर्द? हालांकि राजद के इस अमर्यादित भाषा पर सोशल मीडिया में राजद की बड़ी आलोचना हो रही है. लोग राजद के भाषा पर सवाल उठा रहे हैं.

टॅग्स :आरजेडीलालू प्रसाद यादवअमिताभ बच्चनअक्षय कुमारपेट्रोलडीजल का भावबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता